पराठे बहुत तरह की चीजों को भरकर बनाये जाते है | पनीर के पराठे में पनीर भरकर बनाते है या अगर घर में दूध फट गया हो तो उसका पनीर बनाके भी भर सकते है | तो चलिए जानते है इसे कैसे बनाते है–
सामग्री –
पनीर – 250 ग्राम,
गेहू का आटा – 300 ग्राम,
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई,
प्याज – 1 बारीक कटी हुई,
अदरक – ½ इंच कद्दूकस किया हुआ,
हरी धनिया – बारीक कटी हुई,
नमक स्वादनुसार,
चाट मसाला – 1 चम्मच
तेल या घी,
बनाने की विधि –
आटे में हल्का सा नमक और तेल डालकर हाथो से मलिए | फिर इसमें पानी डालकर आटे को गूथ लीजिए | अब गूथे हुए आटे हो ढककर रख दीजिये |
पनीर को कद्दूकस कर लीजिए | फिर इसमें कटी हुई प्याज, कद्दूकस किया हुआ अदरक, कटी हरी मिर्च, कटी हरी धनिया, चाटमसाला और नमक अच्छे से मिक्स कर दे | अब भरावन के लिए सामग्री तैयार है |
आटे की गोल लोई बनाकर थोड़ा सा बेल लीजिए | फिर उसके बीच में पनीर की बनी हुई सामग्री को भरकर उसका मुह बंद कर दीजिये | अब बेलन से पराठे को बेल दीजिये | गैस पर तवे को रखकर गरम करे | फिर बेले हुए पराठे को तवे पर डाले | जब इक तरफ थोड़ा सा सेक जाए तो पराठे को पलट दे | अब इस तरफ पराठे में चम्मच से हल्का – हल्का सा तेल लगाये | फिर पलट कर दूसरी तरफ तेल लगाये | जब पराठा दोनों तरफ से सेक जाए तो प्लेट में गरमागरम सर्व करे |
Image Source: Google
आलू मटर के कुलचे
मसाला रोटी बनाने की रेसिपी |